Sahibganj News: बजरंगी महतो ने दी सावन के प्रथम सोमवारी की शुभकामनाएं

साहिबगंज: हिंदू धर्म रक्षा मंच के प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो ने जिलेवासियों को सावन माह के प्रथम सोमवारी की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को अत्यंत प्रिय है। इस पवित्र माह में श्रद्धालु जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और व्रत रखकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
उन्होंने कामना की कि बाबा भोलेनाथ की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य बना रहे। बजरंगी महतो ने कहा कि सावन में शिवगादी धाम, मोतीनाथ धाम सहित जिले के सभी शिव मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में श्रद्धालुओं से अपील है कि वे कतारबद्ध होकर शांतिपूर्ण तरीके से पूजा-अर्चना करें और प्रशासन द्वारा दी गई व्यवस्थाओं का पालन करें।
उन्होंने हिंदू धर्म रक्षा मंच के सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे इस पवित्र महीने में सेवा भाव से मंदिरों में श्रद्धालुओं की मदद करें और स्वच्छता तथा सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। अंत में उन्होंने कहा कि सावन माह हमें त्याग, समर्पण और भक्ति का संदेश देता है। आइए हम सभी मिलकर इस पवित्र माह को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाएं।


