Sahibganj News: हावड़ा इंटरसिटी में स्थायी रूप से जुड़ा AC 3-टियर कोच, यात्रियों को मिली बड़ी सुविधा

रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने साहिबगंज-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस में बड़ी सुविधा शुरू की है। ट्रेन संख्या 13428/13427 साहिबगंज-हावड़ा-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस में 5 सितंबर 2026 से एक AC 3-टियर कोच स्थायी रूप से जोड़ दिया गया है। इससे इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को पहले की तुलना में अधिक आरामदायक सफर का लाभ मिलेगा।
साहिबगंज: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ी पहल की है। ट्रेन संख्या 13428/13427 साहिबगंज-हावड़ा-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस में आज दिनांक 05.09.2026 से एक एसी 3-टियर कोच स्थायी रूप से जोड़ दिया गया है।
रेलवे के इस निर्णय से अब इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक आरामदायक और सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलेगा। विशेषकर लंबी दूरी के यात्रियों, बुजुर्गों और परिवार के साथ यात्रा करने वालों के लिए यह कोच काफी राहत भरा होगा।
गौरतलब है कि साहिबगंज-हावड़ा इंटरसिटी इस क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण और व्यस्त ट्रेनों में से एक है, जिसमें प्रतिदिन हजारों यात्री सफर करते हैं। एसी कोच की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जिसे अब रेलवे ने पूरा कर दिया है। यात्रियों ने रेल प्रशासन के इस फैसले का स्वागत किया है।


