Sahebganj News: ईस्टर्न रेलवे हाई स्कूल में सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत ली गई ईमानदारी की शपथ

साहिबगंज: सतर्कता जागरूकता अभियान 2026 के अंतर्गत ईस्टर्न रेलवे हाई स्कूल, साहिबगंज के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक आचरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए सामूहिक रूप से “ईमानदारी की शपथ” ली। शपथ ग्रहण समारोह में स्कूल के सभी शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।
शपथ के माध्यम से सभी ने भ्रष्टाचार मुक्त समाज बनाने और अपने दैनिक जीवन में सत्यनिष्ठा एवं पारदर्शिता अपनाने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि इस तरह के अभियान बच्चों में बचपन से ही नैतिक मूल्य और जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के महत्व के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान विजिलेंस अवेयरनेस कैंपेन 2026 और ईस्टर्न रेलवे हैशटैग के साथ जागरूकता संदेश भी साझा किए गए।


