Sahebganj News: बंद पड़ी जलापूर्ति योजना को लेकर विधायक ने विधानसभा मे भेजा निवेदन

विधायक निसात आलम ने बरहरवा के कोटालपोखर बाजार में करोड़ों की लागत से निर्मित ग्रामीण जलापूर्ति योजना के एक वर्ष से ठप रहने का मामला झारखंड विधानसभा में उठाया है। उन्होंने बताया कि गुमानी नदी पर आधारित यह परियोजना विभागीय लापरवाही और तकनीकी गड़बड़ी के कारण बंद पड़ी है, जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल खरीदकर पीना पड़ रहा है। विधायक ने विभागीय मंत्री और सचिव से वार्ता कर योजना को जल्द चालू करने और क्षेत्र के लोगों को राहत दिलाने की मांग की है, जिस पर उन्हें शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन मिला है।

बरहरवा: पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से करोड़ों रुपए की लागत से कोटालपोखर बाजार के लिए बनाया गया ग्रामीण जिला पूर्ति योजना पिछले एक वर्ष से बंद पड़ा हुआ है, जिस कारण यहां के लोगों को शुद्ध पेयजल प्राप्त नहीं हो रहा है। पूरे मामले को लेकर पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात आलम ने कोटालपोखर ग्रामीण जलापूर्ति योजना को लेकर झारखंड विधानसभा में निवेदन पत्र भेजा है।

विधायक निसात आलम ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्हें जानकारी प्राप्त हुआ कि जलापूर्ति योजना पिछले एक साल से ठप्प पडा हुआ है, जबकि यह योजना सरकार ने पूर्ण कर ग्रामीणों के लिए सौंप दिया है। जबकि यहां पर विभागीय लापरवाही एवं कुछ अन्य गड़बड़ी के कारण यह योजना बंद पड़ा हुआ है। उन्होंने पूरे मामले को लेकर विधानसभा समिति विभागीय मंत्री एवं विभागीय सचिव को इस संबंध में वार्ता भी किया है।     

उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण के लिए काफी वरदान साबित हो रहा था, लेकिन पिछले एक वर्ष से बंद रहने के कारण काफी दिक्कत हो रही है। कई लोगों को आज भी बाजार से खरीद कर शुद्ध पेयजल पीना पड़ रहा है, जबकि सरकार ने शुद्ध पेयजल के लिए बड़ा सा टंकी एवं पाइपलाइन का निर्माण करवाया है। यहां पानी गुमानी नदी से सीधे पहुंचता है और जलशोधन कर पूरे बजार में पूर्ति की जाती है। विधायक ने बताया कि उन्हें आश्वासन दिया गया है कि उक्त योजना को चालू करने को लेकर जल्द पहल करते हुए लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More