Sahebganj News: शांति समिति की बैठक आयोजित, जुलूस मार्ग और साफ-सफाई पर विस्तृत चर्चा

साहिबगंज जिले के तालझारी थाना में आगामी ईद और रामनवमी त्योहारों के मद्देनजर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी नीलेश कुमार पाण्डे के नेतृत्व में हुई इस बैठक में हिंदू धर्म रक्षा मंच के बजरंगी महतो सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना, जुलूस मार्गों का निर्धारण करना और अफवाहों पर रोक लगाना था। सभी ने मिलकर शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने का संकल्प लिया।

साहिबगंज: तालझारी थाना परिसर में ईद और रामनवमी पर्व के मद्देनजर मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। बैठक में दोनों ही त्यौहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाने पर जोर दिया गया। प्रशासन की ओर से उपस्थित अधिकारियों ने सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

वहीं, बैठक में हिंदू धर्म रक्षा मंच के प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो ने सभी अखाड़ों से रामनवमी का त्यौहार शांतिपूर्ण, आपसी भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग एक दूसरे के धर्म का सम्मान करते हुए पर्व का आनंद लें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। बैठक में त्यौहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस मार्ग, साफ-सफाई, बिजली एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सभी लोगों ने मिलकर क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। बैठक में अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी नीलेश कुमार पाण्डे, प्रद्युमन प्रसाद साह, कपूर चंद्र तुरी,, किसन गुप्ता, हिंदू धर्म रक्षा मंच के

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More