Sahebganj News: सोशल मीडिया की अफवाहों पर न दें ध्यान, शांति समिति की बैठक के दौरान थाना प्रभारी की अपील

बरहरवा: आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर कोटालपोखर थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी पवन कुमार ने की। बैठक में बकरीद पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
थाना प्रभारी पवन कुमार ने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी अफवाह या भ्रामक वीडियो पर ध्यान न दें। बिना सत्यापन कोई भी पोस्ट साझा करने से बचें। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सूचना की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
इस अवसर पर संतोष तिवारी, विनोद भगत, विकास भगत, रंजीत कुमार साह, अजीत कुमार साह, अभिजीत कुमार साह, आनंद कुमार भगत, मकसूद आलम, अनंत कुमार तिवारी, श्याम ठाकुर एवं शासन-प्रशासन के साथ जनप्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे। बैठक के अंत में सभी लोगों ने मिलकर आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ बकरीद पर्व मनाने का संकल्प लिया।


