Sahebganj News: ‘माय भारत’ संस्था द्वारा साहिबगंज महाविद्यालय के नंदन भवन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

साहिबगंज: भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय की संस्था ‘मेरा भारत युवा भारत’ (माय भारत) द्वारा साहिबगंज महाविद्यालय के नंदन भवन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए स्वयंसेवकों को जोड़ना और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति युवाओं को जागरूक करना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने की। उन्होंने कहा कि ‘माय भारत’ से जुड़कर युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। युवाओं की ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करना हमारी जिम्मेदारी है। जिला युवा कार्यक्रम पदाधिकारी सौरभ पाण्डेय ने स्वयंसेवकों की भूमिका और अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सोशल ऑडिट कोऑर्डिनेटर कौसर अंसारी, स्वयंसेवक चंदन कुमार, डॉ. ध्रुव ज्योति कुमार सिंह, प्रो. कुमार प्रशांत भारती, डॉ. प्रिया सिंह, डॉ. अनु सुमन बाड़ा, प्रो. प्रदीप कुमार कुजूर, डॉ. सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।


