Sahebganj news: जिंदगी से क्यों हार गया युवक? घटना के पीछे छिपा दर्द

साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में एक 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान भागवत मंडल के रूप में हुई है।

साहिबगंज: राजमहल थाना क्षेत्र के कन्हैयास्थान स्थित डुमरी गांव में मंगलवार की सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 24 वर्षीय भागवत मंडल, पिता विनोद मंडल के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, सुबह उसके घर पर कोई सदस्य मौजूद नहीं था, इसी दौरान भागवत फांसी के फंदे पर लटक गए और अपना जीवन लीला समाप्त कर लिया।

घटना की सूचना मिलते ही राजमहल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी हसनेन अंसारी ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि भागवत मंडल की शादी दो साल पहले हुई थी, लेकिन बाद में पत्नी से तलाक हो गया था। इसके बाद से वह मानसिक तनाव में रहता था। मृतक के माता-पिता की दो साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी, जिसके बाद वह बड़े भाई और भाभी के साथ रह रहा था।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More