Sahebganj News: मंडल कारा में बंदी की इलाज के दौरान मौत

साहिबगंज: सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में इलाज के दौरान सोमवार को एक बंदी की मौत हो गई। मृतक की पहचान बरहेट थाना क्षेत्र के सोनाजोरी निवासी मोहम्मद नईम के रूप में हुई है। मोहम्मद नईम को पुलिस ने चोरी के एक मामले में 13 मार्च को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेजा था। वह चोरी के मामले में वारंटी था और उसके विरुद्ध जीआर नंबर 433/18 के तहत वारंट जारी था।

15 मार्च को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई। गिरफ्तारी के महज तीन दिनों के भीतर कैदी की मौत होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पूरे मामले को लेकर जांच की आवश्यकता बताई जा रही है। इस संबंध में अभी तक कोई अधिकारी खुलकर कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More