Sahebganj News: थाना प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में बैंक, CSP एवं पेट्रोल पंपों का सुरक्षा ऑडिट
1-1024x614.jpeg)
साहिबगंज: क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कोटालपोखर थाना प्रभारी के नेतृत्व में बैंक शाखाओं, सीएसपी केंद्रों तथा पेट्रोल पंपों का विशेष सुरक्षा ऑडिट अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों की जांच की।
निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सुरक्षा गार्डों की तैनाती, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, अलार्म सिस्टम तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया। बैंक एवं सीएसपी संचालकों को नकदी लेन-देन के दौरान विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को
थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि सुरक्षा ऑडिट का मुख्य उद्देश्य संभावित सुरक्षा खामियों की पहचान कर उन्हें समय रहते दूर करना तथा आम नागरिकों एवं ग्राहकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। पुलिस द्वारा समय-समय पर ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।


