Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत लिया गया संकल्प

राजमहल मॉडल कॉलेज में प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।

साहिबगंज: केंद्र सरकार के “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत राजमहल स्थित मॉडल कॉलेज में नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने की। इस दौरान कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों और आगंतुकों ने एक स्वर में नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेते हुए नशा मुक्ति की शपथ ग्रहण की।

शपथ ग्रहण के बाद प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को आगे आकर नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाना होगा। हमें स्वयं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहना है और साथ ही अपने परिवार, मित्रों और समाज के अन्य लोगों को भी नशा करने से रोकने के लिए जागरूक करना है। स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने आगे कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति में भी बाधक बनता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाए। कार्यक्रम में डॉ. रमजान अली, डॉ. अमित कुमार सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More