Sahebganj News: रामनवमी को लेकर मॉक ड्रिल, प्रशासन ने दिया शांति और सुरक्षा का संदेश

साहिबगंज: रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्वेश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। इसी कड़ी में आरक्षी अधीक्षक अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस लाइन मैदान में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस बल के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ मॉक ड्रिल में शामिल होकर अभ्यास किया। वरीय अधिकारियों ने इस मॉक ड्रिल के माध्यम से लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
विश्वास कायम करना और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना था कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की कि वे रामनवमी के पर्व को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की बात कही गई।
इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना की। लोगों का कहना है कि इससे सुरक्षा की भावना मजबूत होगी और पर्व-त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने का विश्वास बढ़ेगा। प्रशासन की सक्रियता और सख्ती को देखते हुए इस बार रामनवमी का पर्व पूरी तरह सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होने की उम्मीद जताई जा रही है।


