Sahebganj News: प्रेम-प्रसंग में सगे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, भाभी से इश्क बना कत्ल की वजह

साहिबगंज के मिर्जाचौकी थाना पुलिस ने ४ दिनों के भीतर मरांग मरांडी हत्याकांड का खुलासा करते हुए उसके सगे छोटे भाई सनत टुडू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपनी भाभी के साथ अवैध प्रेम-प्रसंग और खुन्नस के चलते अपने बड़े भाई की हत्या कर शव को पहाड़ के नीचे फेंक दिया था।

साहिबगंज: मरांग मरांडी हत्याकांड से पर्दा उठ गया है। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार ने प्रेस वार्ता में दावा किया कि कातिल कोई और नहीं बल्कि मृतक का सगा छोटा भाई सनत टुडू ही है। वजह बना भाभी से अवैध प्रेम-संबंध। दरअसल, बिहार के इशीपुर बाराहाट थाना क्षेत्र के कटहल टोला निवासी मरांग मरांडी का शव बीते रविवार को मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के बसाहा गांव के पास पहाड़ की तलहटी से बरामद हुआ था। पत्नी तानी के बयान पर मिर्जाचौकी थाना में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ था।

पुलिस ने तकनीकी जांच और कॉल डिटेल के आधार पर जब कड़ियां जोड़ीं तो मामला प्रेम-प्रसंग का निकला। जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी तानी चौड़े और आरोपी सनत टुडू के बीच अवैध संबंध थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी सनत टुडू अपनी भाभी से कम समय मिलने से परेशान रहता था। बड़ा भाई रास्ते का कांटा बन रहा था। इसी खुन्नस में उसने मौका पाकर अपने सगे बड़े भाई मरांग मरांडी की हत्या कर दी और शव पहाड़ के नीचे फेंक दिया।

सदर एसडीपीओ ने बताया कि मिर्जाचौकी थाना के सब इंस्पेक्टर विक्रम कुमार बाउरी के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी सनत टुडू को धर-दबोचा। गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। भाभी के प्यार में अंधे देवर ने भाई-भाई के पवित्र रिश्ते को खून से रंग दिया। मिर्जाचौकी पुलिस ने तकनीकी जांच से 4 दिन में केस सुलझा दिया, वरना ये ‘अंधा कत्ल’ बनकर फाइलों में दफन हो जाता। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि अब जांच इस एंगल पर भी होगी कि हत्या में पत्नी की भूमिका थी या नहीं।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More