Sahebganj News : अलविदा जुम्मे की नमाज़ पर उमड़ी भीड, अब ईद की तैयारी में जुटे लोग

साहिबगंज में पवित्र रमज़ान के आखिरी जुमा यानी अलविदा जुम्मा पर भारी संख्या में रोजेदारों ने मस्जिदों में नमाज़ अदा की। शहर की प्रमुख मस्जिदों में इतनी भीड़ उमड़ी कि कई लोगों को बाहर बैठकर इबादत करनी पड़ी।

साहिबगंज : रमज़ान के पाक महीने का आखिरी जुमा यानी अलविदा जुम्मा शुक्रवार को जिलेभर में पूरे अकीदत और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों में रोजेदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और हर ओर इबादत का माहौल देखने को मिला। चौक बाजार मस्ज़िद, एलसी रोड मस्ज़िद, कुलीपाड़ा मोहल्ला, हबीबपुर, मदनशाही समेत अन्य इलाकों की मस्ज़िदों में नमाजियों की लंबी कतारें लगीं। भीड़ इतनी अधिक थी कि कई मस्ज़िदों में जगह कम पड़ गई और लोगों ने बाहर बैठकर नमाज़ अदा की।

अब ईद-उल-फितर का त्यौहार मनाया जाएगा। रोजेदारों ने लोगों से ईद के दिन शांति, भाईचारा और सादगी बनाए रखने की अपील की। रोजेदारों ने नमाज के दौरान हाथ उठाकर देश, दुनिया और इंसानियत की बेहतरी के लिए दुआएं मांगी। नमाज़ के बाद शहर के बाजारों में ईद-उल-फितर को लेकर रौनक बढ़ गई। कपड़े, जूते, टोपी, इत्र, सेवइयां और मिठाइयों की दुकानों पर भारी भीड़ उमड़़ी।

खासकर सेवइयां और ड्राई फ्रूट्स की दुकानों पर खरीदारी का उत्साह देखने को मिला। बच्चों के लिए कपड़े और खिलौने खरीदने में अभिभावक खासे उत्साहित नजर आए। पूरे दिन जिले में माहौल शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बना रहा। अब सभी लोग ईद की नमाज और ईद की खुशियों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More