Dumka News: कारूडीह शिव मंदिर के पास सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल

गोपीकांदर: थाना क्षेत्र अंतर्गत खरौनी- शदुर्गापुर मुख्य मार्ग पर कारूडीह गांव के शिव मंदिर के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय ग्रामीण ने सड़क दुर्घटना की खबर गोपीकांदर थाना पुलिस को देने के बाद पुलिस जवान घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों घायलों को आनन – फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
प्रभारी डॉक्टर सुमित आनंद ने दोनों का प्राथमिक ईलाज किया गया। दोनों को माथा एवं पैर में गंभीर चोट लग जाने से। डॉक्टर ने बेहतर ईलाज हेतु फूलो -झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका रेफर कर दिया गया। घायल का नाम 18 वर्षीय राकेश टुडू , पिता नरेश टुडू, तथा 35 वर्षीय गोपीन टुडू पिता लोबिन टुडू दोनों गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कारूडीह गांव के रहने वाला है।
जानकारी के अनुसार ये दिनों कारूडीह गांव से पहाड़पुर गांव में शादी के लिए ढोलक पार्टी के पास बात करने के लिए गया हुआ था। वापस घर लौटने के दौरान कारूडीह गांव के शिव मंदिर के समीप एक मवेशी सामने अचानक आने के कारण नियंत्रण खो देने के कारण हादसा का शिकार हुआ। ये दोनों युवक एक ही गोतिया के है तथा रिश्ता में चाचा भतीजा है। दोनों को एंबुलेंस की मदद से दुमका स्थित फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया हैं।


