भीषण सड़क दुर्घटना में दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत

धनबाद : जिला के टुंडी थाना क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना (Severe road accident) में पांच लोगों की मौत हो गई. यह घटना गोविन्दपुर-साहेबगंज सड़क मार्ग (Govindpur-Sahebganj Road) के पगलामोड़ पर घटी है. मिली जानकारी के अनुसार कार में ड्राइवर समेत छह लोग सवार थे. जिसमें दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत (Five people died) हो गई. वहीं ड्राइवर को गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसका इलाज एसएनएमएमसीएच धनबाद हॉस्पिटल (SNMMCH Dhanbad Hospital) में चल रहा है.

आपको बता दें कि सोमवार पहले सुबह सड़क किनारे सीमेंट से लादा ट्रक खड़ा था. ट्रक छोड़कर ड्राइवर खलासी शौच के लिए बगल में गए थे. इसी क्रम में धनबाद की ओर से आ रही वैगनआर कार (WagonR Car) ने सीधे ट्रक के पीछे टक्कर मार दी. कार में ड्राइवर समेत 6 लोग सवार थे. टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार के परखच्चे उड़ गए. ड्राइवर छोड़कर सभी लोगों की मौत हो गई.

स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की जानकारी टुंडी थाना को दी. दुर्घटना की जानकारी मिलते ही थानेदार कमलनाथ मुंडा (Sho kamal nath shaved) समेत पुलिस कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से ड्राइवर और एक डेढ़ साल के बच्चे को एंबुलेंस से हॉस्पिटल भेजा. गंभीर हालत के कारण रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गई जबकि ड्राइवर का इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है. मरने वाले के संबंध में बताया जा रहा है कि सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More