एनएच 33 पर सलपर्नी के पास भीषण सड़क हादसा, महकोल के बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत
-1024x614.jpeg)
इचाक: मुख्य मार्ग (एनएच 33) पर स्थित सलपर्नी के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें महकोल निवासी सन्नी कुमार दास पिता द्वारिका रविदास कि मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से स्थानीय इलाके में सुरक्षा और रफ्तार को लेकर चर्चाएं तेज हैं। मिली जानकारी के अनुसार, सनी कुमार दास अपनी मोटरसाइकिल से हजारीबाग-बरही मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान सलपर्नी के समीप उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। रफ्तार तेज होने के कारण बाइक सवार सड़क पर दूर तक घिसटता चला गया।
इस हादसे में सनी कुमार के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के तुरंत बाद वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए तुरंत अपनी गाड़ियां रोकीं। सनी कुमार दास की नब्ज टटोलने के बाद राहगीरों ने बिना वक्त गंवाए स्थानीय प्रशासन और संबंधित थाना पुलिस को घटना की सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और शव को अपने कब्जे में लिया। बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर और युवक की जेब से आसपास पुलिस ने बताया कि शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि यह हादसा सिर्फ अनियंत्रित होने से हुआ है या किसी अज्ञात भारी वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में लिया।


