निर्भया के दोषियों की फांसी पर मिठाई खिलाकर जताई ख़ुशी

रांची: राजधानी के अल्बर्ट एक्का चौक पर निर्भया के दोषियों को फांसी की सजा होने की ख़ुशी में राष्ट्रीय युवा शक्ति के सदस्य तिरंगा लेकर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर ख़ुशी का इजहार किया।

इस दौरान संगठन की ओर से कहा गया कि देर से ही सही लेकिन सात वर्षों बाद दोषी मुकेश कुमार, अक्षय ठाकुर, विनय शर्मा और पवन गुप्ता को उनके किये की सजा मिली। कहा कि निर्भया की वकील और माँ की अथक प्रयास से ही उन दरिंदों को फांसी मिली है। इसके लिए राष्ट्रीय युवा शक्ति पूरे देशवासियों की ओर से आभार प्रकट करती है।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष उत्तम यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष पिया बर्मन, पंकज पांडे, सुधा नायक, नितिन घोष, जे पी यादव, मीना सिंह, मौसमी देवी, गीता गुप्ता, प्रकाश तिर्की, वीरेंद्र गोप, अभिषेक बंटी यादव, मोनू विश्वकर्मा, अंकित शाह, सावन लिंडा, सुजीत सिंह, अंकित सिंह, सहित दर्जनों की संख्या में महिला एवं युवा शामिल हुए।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More