Ranchi News: कैंब्रिज स्कूल में परियोजना प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

रांची के कैंब्रिज स्कूल, टाटीसिलवे में कक्षा 1 से 6 तक के विद्यार्थियों के लिए परियोजना प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, वायु प्रदूषण की रोकथाम, स्मार्ट सिटी और गणित से जुड़े आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए।

रांची: कैंब्रिज स्कूल, टाटीसिलवे में कक्षा एक से लेकर छह तक के विद्यार्थियों ने परियोजना प्रदर्शनी प्रतियोगिता में भाग लिया। बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, वायु प्रदूषण की रोकथाम, स्मार्ट सिटी की परिकल्पना समेत गणित से संबंधित परियोजनाओं की प्रस्तुति दी।

विद्यार्थियों द्वारा निर्मित एक से बढ़कर एक परियोजनाओं का अवलोकन करने के बाद विद्यालय के निदेशक अभिषेक सिंह ने बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता में कक्षा 4 की आराध्या एवं उनकी टीम प्रथम, कक्षा 5 की श्रद्ध्या एवं उनकी टीम द्वितीय तथा कक्षा 6 की साक्षी प्रिया एवं उनकी टीम तृतीय स्थान पर रही।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अभिषेक सिंह ने कहा कि निरंतर प्रयास से सफलता अवश्य मिलती है। विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करना चाहिए।

मौके पर शिक्षक ज्योतिभूषण गुप्ता, रीना सहाय, संध्या वर्मा, टुम्पा मिश्रा, सोनाली डे, रिंकू सिंह, पूजा शर्मा, ज्योति पूर्ति, एकता कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More