Ranchi News: आवासीय परिसर में घुसा बाघ, रेस्क्यू जारी, ग्रामीणों की सुरक्षा के मद्देनजर निषेधाज्ञा लागू

रांची: सिल्ली प्रखण्ड के मौजा मारदु पंचयात-कोचो, मुरी ओ०पी० निवासी पूरण चंद महतो के आवासीय परिसर में एक बाघ (रॉयल बंगाल टाइगर) घर में घुसने के पश्चात् लॉक हो गया है. बाघ की सूचना प्राप्त होने पर रेस्क्यू हेतु उपयुक्त कारवाई प्रगति पर है. रेस्क्यू के दौरान क्षेत्र में भीड़ इकट्ठा होने से रेस्क्यू टीम को कार्य में बाधा न हो एवं ग्रामीणों की जान माल की सुरक्षा को देखते हुए अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, रांची द्वारा बी०एन०एस०एस० की धारा-163 के अंतर्गत क्षेत्र के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागु की.

यह निषेधाज्ञा दिनांक 25.06.2025 के अपराह्न 09:00 बजे तक प्रभावी रहेगा. किसी प्रकार के जन शिकायत हेतु अबुआ साथी-9430328080 रांची जिला प्रशासन का व्हाट्सएप नंबर पर करें. 

 

 

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More