Ranchi News: सीसीएल का नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप, 157 लोगों की हुई जांच

रांची : सीसीएल जन आरोग्य केन्द्र गांधीनगर द्वारा नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन शुक्रवार को एदलहातु बस्ती, राँची में किया गया।
इस शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने 157 लोगों की नि:शुल्क जाँच की और उन्हें चिकित्सीय सलाह प्रदान की।
शिविर में विशेष रूप से हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, हाइपरटेंशन सहित अन्य बीमारियों की नि:शुल्क जाँच की गई तथा सभी मरीजों को नि:शुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।
ज्ञात हो कि सीसीएल द्वारा अपने हितधारकों के लिए इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का नियमित आयोजन किया जाता है, ताकि उन्हें गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके।
शिविर के सफल आयोजन में डॉ. भरत सिंह (सीएमओ इंचार्ज, गांधीनगर), डॉ. प्रीति तिग्गा (सीएमओ, सीएसआर इंचार्ज), डॉ. अनिता होरो, डॉ. आशिमा तिग्गा, डॉ. स्वाति, डॉ. शिखा, डॉ. शिल्पी झा, डॉ. मेघा, मुन्ना कुमार सिंह एवं सभी पारा मेडिकल स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।


