मतदाताओं के लिए निकली जागरूकता रैली

आसिफ


सरिया(गिरिडीह): गुरुवार को सरिया प्रखंड मुख्यालय में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। इसके पूर्व प्रखंड परिसर में मतदाताओं को जागरूक करने को लेकर तथा लोकतंत्र पर आस्था रखते हुए निष्पक्ष ढंग से अपने मतों का प्रयोग करना और नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में चढ़ाने को लेकर एक शपथ पत्र पढ़ा गया। मतदाता जागरूकता रैली की अगुवाई सरिया अंचलाधिकारी सुनीता कुमारी, सरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण प्रसाद वर्मा कर रहे थे। वहीं इस रैली में माले नेता विजय सिंह, प्रखंड, अंचल और अनुमंडल के दर्जनों कर्मचारी तथा स्थानीय लोगों ने इसमें भाग लिया। रैली की शुरुआत सरिया प्रखंड परिसर से शुरू होकर सरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय तक गई और सभी लोगों ने मतदाता जागरूकता अभियान की सफलता का पालन करने पर निर्णय लिए। रैली में प्रखंड कर्मी सुरेश कुमार सिंह संगीता कुमारी राजेश कुमार रतन मंडल समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More