प्रेमी युगल ने रेल से कटकर की आत्महत्या

सरिया(गिरिडीह): धनबाद-गया रेलखंड के बीच केशवारी हॉल्ट के किलोमीटर संख्या 350/23-350/25 के बीच अप रेल पटरी पर प्रेमी युगल ने रेल से कटकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पास पड़ोस के लोग पहुंचे और उसकी शिनाख्त में जुट गए।

मृतक बिरनी प्रखंड के दलांगी गांव के सोनू यादव पिता लक्ष्मण यादव (18) के रूप में हुई। वहीं मृतिका की पहचान नहीं हो पाई है। ऐसी चर्चा की जा रही है कि उक्त दोनों युवक-युवती का आपस में प्रेम-प्रसंग था। परंतु पारिवारिक व सामाजिक दबाव होने के कारण वे दोनों घर से भाग गए। वहीं आत्महत्या करने को मजबूर हुए।

ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर वेद प्रकाश टैगोर ने बताया कि युवक-युवती के शव रेलवे ट्रैक में पड़े होने की सूचना उन्हें स्थानीय ग्रामीणों द्वारा दी गई। बताया जाता है कि उस वक्त 12307 जोधपुर एक्सप्रेस आ रही थी। जिसके आगे दोनों ने कूद कर अपनी इहलीला समाप्त कर लिया। उसके शव रगड़ाते हुए केबिन तक पहुंच गया। सूचना फौरन ही स्थानीय पुलिस ,जीआरपी कोडरमा और आरपीएफ को दे दी गई।

दोनों शव मेन रेल लाइन में पड़ी थी। इसे लेकर जीआरपी के आने तक रेल परिचालन बाधित रहा। इधर सूचना मिलते ही घटना स्थल पर संबंधित पुलिस /अधिकारी पहुँचे, दोनों शव को कब्जे में ले लिया। सूत्रों का कहना है की घटना सुबह की है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More