आदिवासी “हो” समाज युवा महासभा ने किया विरोध प्रदर्शन

संतोष वर्मा
चाईबासा: आदिवासी “हो” समाज युवा महासभा ने कोल्हान प्रमंडल के सभी जिले में हो भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर प्रखंड कार्यालय के समीप जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
जिला मुख्यालय में युवा महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष भूषणपाठ पिंगुवा व जिलाध्यक्ष गब्बर सिंस हेंब्रम हाटगम्हरिया प्रखंड में वहीं, जगन्नाथपुर प्रखंड में केंद्रीय महासचिव सोमा कोड़ा मुख्य वक्ता के रुप में प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे।
हालांकि जगन्नाथपुर प्रखंड में प्रखंड अध्यक्ष नरकांत कोड़ा व अनुमंडल अध्यक्ष मंजीत कोड़ा ने संयुक्त रुप से किया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए केंद्रीय महासचिव सोमा कोड़ा ने कहा कि हो भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांगों को लेकर आदिवासी हो समाज युवा महासभा जोरदार आंदोलन करेगी।
कहा की हमारी हो भाषा को सरकारी मान्यता नहीं मिलने के कारण विलुप्त होने के स्थित में है। हो भाषा में डिग्री ले रखें आदिवासी छात्र- छात्राओं की भविष्य अंधकार में है। इस पक्ष पूर्ण रवैया को कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हो भाषा के सहित्यकार, लेखक व कवियों को मान सम्मान नहीं मिल रही है।
मौके पर पंचायत अध्यक्ष सह जिंतुगाड़ा मुण्डा सोमनाथ सिंकु, मुण्डा जामदार लागुरी, सुरेश हेस्सा, विनीत लागुरी, गणेश कोड़ा, कृृष्णा बोबोंगा, किशोर सिंकु, सुभाष कोड़ा, बिरेंद्र बालमुचू सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।




