भव्य एवं मॉडल पुस्तकालय निर्माण का प्रस्ताव सीएम को भेजा जाएगा: डॉ. इरफान

रांची: पुस्तकालय विकास समिति के चेयरमैन सह जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी, झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह और जुगलसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने बुधवार को समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया। समीक्षात्मक बैठक में निर्णय लिया की राज्य में एक बड़ा लाइब्रेरी का निर्माण कराया जाए। मौके पर सभापति डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य में एक सही माहौल देने के लिए लाइब्रेरी की आवश्यकता है।

जो भी लाइब्रेरी है उसमें अच्छे- अच्छे किताबों की घोर कमी है जिससे हमारे युवा वर्ग एवं छात्र- छात्राएं साहित्य एवं उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। डॉक्टर अंसारी ने कहा कि राज्य में सबसे खूबसूरत पुस्तकालय निर्माण हेतु प्रस्ताव झारखंड के मुख्यमंत्री के पास भेजा जाएगा। प्रस्ताव में उनसे आग्रह किया जाएगा कि मॉडल पुस्तकालय रांची में बने जिसे देखने एवं पढ़ने के लिए हमारे युवा वर्ग आकर्षित हो।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More