सरायकेला-खरसावां में पुलिस छापेमारी में हथियारों का जखीरा बरामद, चार लोग गिरफ्तार

सरायकेला: झारखंड के कोल्हान प्रमंडल में पुलिस ने छापेमारी में हथियारों का जखीरा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार उन्हें खबर मिली थी कि कुख्यात नक्सली महाराज प्रमाणिक सुरक्षा बलों के जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए हथियारों को मंगवाया है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया।छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है, जिसमे से एक हथियार सप्लायर और दूसरा मिडिलमैन है।
सरायकेला-खरसावां में छापेमारी के दौरान पुलिस को हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा मिला। जखीरे में 7.65 एमएम के 100 राउंड और 0.315 एमएम के 100 राउंड के कारतूस मिले। साथ ही गिरफ्तारियों के पास से नक्सली साहित्य भी बरामद किया गया। पुलिस द्वारा चार लोगों से आगे की पूछताछ जारी है।


