पुलिस व सीआरपीएफ ने चलाया संयुक्त एलआरपी अभियान

रविन्द्र
कटकमसांडी(हज़ारीबाग): हज़ारीबाग जिले के कटकमसांडी थानां क्षेत्र के कई गांवों में सीआरपीएफ 22 बटालियन और कटकमसांडी पुलिस ने संयुक्त रूप से सघन एलआरपी अभियान चलाया। अभियान में छापामारी दल ने कटकमसांडी थाना क्षेत्र के आराभुसाई, रेबर, शाहपुर डाँटो पंचायत सहित आधा दर्जन से अधिक गांव के जंगल क्षेत्रों का जाजया लिया। इस दौरान क्षेत्र के ग्रामीणों से भी जानकारी ली। पुलिस औऱ सीआरपीएफ के जवानों ने दिन भर जंगलो में उग्रवादियों की भी टोह ली। छापामारी में खोजी कुत्ते का भी सहारा लिया। छापामारी टीम में सीआरपीएफ 22 बटालियन के अधिकारी व जवान सहित कटकमसांडी थाना के जे एसआई मो शमसुदीन खान शामिल थे।


