Palamu News: देवी मंदिर परिसर खाटीन में नवयुवक संघ की बैठक, बनी पूजा की रूपरेखा

नवयुवक संघ खाटीन की नई कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित सदस्य।

पलामू: छत्तरपुर दुर्गा पूजा को लेकर छतरपुर नगरपंचायत के खाटीन गांव में तैयारियां शुरू हो गई हैं। देवी मंदिर परिसर में रविवार को नवयुवक संघ खाटीन की बैठक आयोजित कर पूजा आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता राणा रणजीत पहाड़ी ने की। इस दौरान पूजा को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने पर सदस्यों ने सहमति जताई।

बैठक में संगठन की पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया। पूजा आयोजन की जिम्मेदारी इस बार भी नवयुवक संघ खाटीन को दी गई है। बैठक में पूजा पंडाल, धार्मिक अनुष्ठान और श्रद्धालुओं की सुविधा सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर सदस्यों के बीच जिम्मेदारियां बांटी गईं।

नई कमेटी में अनिल पासवान को अध्यक्ष, संजय मिश्रा को उपाध्यक्ष, बबलू चौरसिया को सचिव और उपेंद्र पासवान को उपसचिव बनाया गया। पंकज बरई को कोषाध्यक्ष, सुनील दास को उपकोषाध्यक्ष, गोलू कुमार को महामंत्री तथा प्रियांशु ठाकुर को उपमहामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। श्यामानंद मिश्रा को संचालक बनाया गया। सुभाष मिश्रा, चंचल ठाकुर, संतोष दास, नंदलाल बरई और मंटू मिश्रा को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई। वहीं टिंकू ठाकुर को पंडाल प्रभारी तथा उपेंद्र कुमार गुप्ता को पूजा प्रभारी बनाया गया।

संगठन में शंभू बरई, सुरेंद्र दास, भोला मिश्रा, मंटू पासवान, दिलीप कुमार, प्रेम प्रकाश, छोटू पासवान, अभिषेक दास, सौरभ कुमार, देव कुमार, आनंद मिश्रा, छोटू बरई, चंदन पासवान, मणि ठाकुर, आशुतोष कुमार, नीरज मिश्रा, बंटी ठाकुर, सोनू मिश्रा एवं राहुल दास को सक्रिय सदस्य बनाया गया।

बैठक में पूजा को व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी सदस्यों से आपसी समन्वय के साथ काम करने की अपील की गई। पूजा पंडाल निर्माण सहित अन्य तैयारियां जल्द शुरू करने की बात कही गई। संघ के मीडिया प्रभारी पहाड़ी बाबा ने कहा कि दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर आवश्यक कार्य शीघ्र शुरू किए जाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों और श्रद्धालुओं से पूजा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More