Palamu News: ‘ऑपरेशन सफाया’ के तहत पुलिस की बड़ी सफलता, देसी कार्बाइन संग तीन गिरफ्तार

पलामू: पुलिस ने ‘ऑपरेशन सफाया’ के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूट की योजना बना रहे तीन शातिर अपराधियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। अपराधियों के पास से एक देशी कार्बाइन, लोहे की मैगजीन, सात जिंदा कारतूस, एक खोखा, दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
व्यापारी से लूट की बना रहे थे योजना
पुलिस अधीक्षक (एसपी) पलामू को 22 अगस्त 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी हथियार के बल पर एक स्थानीय व्यापारी से लूटपाट करने की फिराक में हैं। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए लेस्लीगंज (पांकी) के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) प्रशांत कुमार-02 के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।
बराज के समीप कोलवा टोला से हुई गिरफ्तारी
छापामारी दल ने पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत बराज से उत्तर, बनखेता जाने वाली ग्रामीण सड़क के किनारे स्थित टोला कोलवा में घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए, जिसके बाद तीनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अपराधियों का विवरण:
सुभन गंझू (38 वर्ष), पिता- बासुदेव गंझू
सकिंद्र गंझू (22 वर्ष), पिता- बिशु गंझू
सुमन यादव (23 वर्ष), पिता- सुधीर यादव
(सभी निवासी: ग्राम सिकनी, थाना लावालौंग, जिला चतरा)


