Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
2-1024x614.jpeg)
छतरपुर: मोहर्रम को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देशानुसार छतरपुर पुलिस ने बुधवार को फ्लैग मार्च निकाला। यह फ्लैग मार्च पुलिस निरीक्षक द्वारिका राम के नेतृत्व में निकाली गई। इस दौरान छतरपुर थाना प्रभारी सौरभ चौबे महिला थाना प्रभारी रूपा बाखला एवं पिपरा थाना प्रभारी की मौजूदगी देखी गई। यह फ्लैग मार्च थाना परिसर से होते हुए सुनार मुहल्ला, खाटीन, डाक बंगला रोड, जपला रोड, सरईडीह मोड़ से होते हुए प्रखंड कार्यालय तक पहुँची।
थाना प्रभारी ने बताया कि मोहर्रम के दौरान क्षेत्र के सभी इलाकों में पुलिस की तैनाती रहेगी तथा गस्ती गाड़ी सभी क्षेत्र में भ्रमण करती रहेगी। पर्व के दौरान किसी भी तरह का हुड़दंग करने से बचें तथा अनावश्यक रूप से सड़कों पर वाहनों के भीड़ लगाने से अपने आप को बचाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई भी संदिग्ध सामान दिखे तो उसे छुए नहीं इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के हरएक प्लेटफार्म पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है, इसलिए किसी भी तरह के भ्रामक एवं अफवाह भरी मैसेज को किसी के साथ साझा करने से बचें।


