Palamu News: संदीप पासवान के प्रयास से जला ट्रांसफार्मर बदला, गांव में बहाल हुई बिजली

पलामू जिले के गोसाईंडीह टोला में जला हुआ ट्रांसफार्मर बदलकर संदीप पासवान के प्रयास से बिजली बहाल की गई, जिससे ग्रामीणों की समस्या का समाधान हुआ।

पलामू:  जिले हरिहरगंज प्रखंड के पिपरा बरदाग पंचायत अंतर्गत गोसाईंडीह टोला में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर काफी दिनों से जला हुआ था जिसके कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बिजली आपूर्ति ठप रहने से गांव के लोग खुद को असहाय महसूस कर रहे थे।

ग्रामीणों ने अपने स्तर से कई प्रयास किए लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था।इसके बाद ग्रामीणों ने दो दिन पूर्व पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि पिपरा, हरिहरगंज सह समाजसेवी एवं वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति पलामू के जिला अध्यक्ष संदीप पासवान को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही संदीप पासवान ने इस मामले को गंभीरता से लिया और पहल करते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया। संदीप पासवान के प्रयास से कार्यपालक अभियंता विद्युत डालटनगंज के आदेश पर गोसाईंडीह टोला में नया 25 केवीए ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया जिससे गांव में फिर से बिजली आपूर्ति बहाल हो गई।

इस मौके पर गोसाईंडीह निवासी रेखा यादव संतोष यादव उदय यादव अशोक यादव सतेन्द्र यादव राम अवतार यादव नवीन यादव रामस्वरुप यादव विमल यादव और शंकर यादव सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे। बिजली बहाल होने के बाद ग्रामीणों ने पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि सह समाजसेवी संदीप पासवान के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि उनके प्रयास से गांव की बड़ी समस्या का समाधान हुआ है।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More