Palamu News: सुखोई-30 विमान हादसा पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने किया शोक व्यक्त

मेदिनीनगर: भारतीय वायु सेना (IAF) का एक सुखोई Su-30MKI लड़ाकू विमान गुरुवार को असम के कार्बी आंगलोंग क्षेत्र में प्रशिक्षण अभियान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पहले विमान के लापता होने की सूचना मिली थी। अधिकारियों के अनुसार विमान ने असम के जोरहाट एयरबेस से उड़ान भरने के बाद रडार से संपर्क खो दिया।जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। बाद में इस दुखद दुर्घटना की पुष्टि हुई।

इस दुर्घटना में स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट प्रवेश दुर्गाकर वीरगति को प्राप्त हुए।  अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू एअर फोर्स के बहादुर अधिकारियों के सर्वोच्च बलिदान पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं प्रकट करती है।  ईश्वर दोनों शहीद अधिकारियों को ब्रह्मलीन करें और परिजनों को इस दुख के घड़ी में सांत्वना प्रदान करें।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More