Pakur News: घाटचोरा में बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, युवक गंभीर रूप से घायल

पाकुड़ के महेशपुर थाना क्षेत्र स्थित घाटचोरा के समीप सड़क हादसे में घायल साइमन मुर्मू को 108 एंबुलेंस न मिलने पर कांग्रेस नेता महबूब आलम ने टोटो से सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए घायल को उच्च केंद्र रेफर कर दिया गया है।

पाकुड़: महेशपुर थाना क्षेत्र के घाटचोरा गांव के समीप शनिवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान साइमन मुर्मू के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे युवक को गंभीर चोटें आईं। 

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी, लेकिन समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने के कारण घायल को तत्काल अस्पताल ले जाने में कठिनाई हुई। इसी दौरान कांग्रेस नेता महबूब आलम अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना देर किए घायल को टोटो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महेशपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उच्च केंद्र रेफर किए जाने की जानकारी मिली।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि दुर्घटना जैसी परिस्थितियों में एंबुलेंस का समय पर पहुंचना अत्यंत आवश्यक है। वहीं, घायल की सहायता कर अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों के इस मानवीय प्रयास की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More