Pakur News: ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

पाकुड़िया: क्षेत्र के अंतर्गत तालवा चौक में शनिवार सुबह 06:00 बजे से ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण की मांग को लेकर चक्का जाम किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 1982-83 में बनी लगभग 20 किलोमीटर लंबी सड़क आज पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की खराब स्थिति के कारण आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। आंदोलन की सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।
अधिकारियों ने सड़क निर्माण को लेकर आशासन भी दिया, लेकिन ग्रामीण लिखित आश्वासन की अड़े रहे। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें केवल मौखिक आश्वासन मिलता रहा है, इसलिए जब तक सड़क निर्माण को लेकर लिखित आश्वासन नहीं दिया जाएगा,तब तक चक्का जाम जारी रहेगा। आंदोलन के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।


