Pakur News: पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस की बड़ी पहल, महिला रेलकर्मियों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित

पाकुड़ रेलवे स्टेशन के डॉरमेट्री हॉल में पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस द्वारा महिला रेलकर्मियों और उनके परिजनों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया, जिसमें करीब 40 महिलाओं का निशुल्क परीक्षण हुआ।

पाकुड़: पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस की पहल पर बुधवार को पाकुड़ रेलवे स्टेशन स्थित डॉरमेट्री हॉल में महिला रेलकर्मियों एवं रेलवे कर्मचारियों के परिवारजनों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 40 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने महिलाओं का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यक चिकित्सीय परामर्श भी दिया। इस दौरान स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, समय-समय पर जांच कराने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई।

आयोजकों ने बताया कि रेलकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उपस्थित महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे उपयोगी बताया। पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस की इस पहल को रेलकर्मियों के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More