Pakur News: सीएचसी में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ओरिएंटेशन बैठक आयोजित

पाकुड़: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) महेशपुर में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय विशेष अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से ओरिएंटेशन बैठक आयोजित की गई। बैठक में टीबी मरीजों की समय पर पहचान, जांच एवं नि:शुल्क उपचार सुनिश्चित करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजित होने वाले टीबी जांच शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें तथा संभावित टीबी मरीजों को जांच के लिए शिविरों तक लाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही लोगों को टीबी के लक्षण, समय पर जांच और उपचार के प्रति जागरूक करने पर भी विशेष जोर दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक संभावित मरीजों की पहचान कर उन्हें समय पर जांच एवं नि:शुल्क उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को तेजी से हासिल किया जा सके। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, लैब तकनीशियन, एएनएम, सहिया एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।


