Pakur News: समाहरणालय में जिला अनुकंपा समिति की बैठक

पाकुड़: समाहरणालय में जिला अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न लंबित आवेदनों पर विचार-विमर्श करते हुए तीन पात्र आवेदकों को नियुक्ति देने का निर्णय लिया गया। समिति ने दिनेश किस्कू, सनत कुमार माल और देवीधन मोहली को अनुसेवक पद पर अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति प्रदान करने की स्वीकृति दी।
बैठक में अधिकारियों ने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति व्यवस्था का उद्देश्य दिवंगत कर्मियों के आश्रित परिवारों को आर्थिक सहारा देना है। यह व्यवस्था प्रशासन की मानवीय संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शाती है, जिससे प्रभावित परिवारों को कठिन परिस्थितियों में सहारा मिल सके। प्रशासन ने बताया कि सभी मामलों की जांच और पात्रता की समीक्षा के बाद ही नियुक्ति का निर्णय लिया गया है।


