Pakur News: जन समाधान दिवस, उपायुक्त ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

पाकुड़ समाहरणालय स्थित सभागार में शुक्रवार को जन समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आमजनों ने उपायुक्त के समक्ष अपनी समस्याएं एवं शिकायतें रखीं। भूमि विवाद, इलाज में सहायता, पेट्रोल पंप संचालन के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र और जमीन पर जबरन कब्जे समेत कई मामलों को लेकर लोगों ने आवेदन सौंपे।

पाकुड़:  समाहरणालय स्थित सभागार में शुक्रवार को आयोजित जन समाधान दिवस में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आमजनों ने उपायुक्त के समक्ष अपनी समस्याएं एवं शिकायतें रखीं। इस दौरान भूमि विवाद, इलाज में सहायता, पेट्रोल पंप संचालन के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र, जमीन पर जबरन कब्जा समेत कई मामलों को लेकर लोगों ने आवेदन सौंपे।

उपायुक्त ने बारी-बारी से फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मामलों की गंभीरता से जांच करते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

भूमि विवाद और जमीन पर कब्जे से जुड़े मामलों में संबंधित पदाधिकारियों को स्थल जांच एवं दस्तावेजों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। वहीं, इलाज से संबंधित मामलों में भी संबंधित विभाग को आवश्यक पहल करने को कहा गया।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जन समाधान दिवस में प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन करें तथा शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जन समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More