Pakur News: जागरूकता अभियान, मादक पदार्थों के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए एकजुट हुए छात्र

महेशपुर प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय गढ़बाड़ी में प्रभारी प्रधानाध्यापिका एलिजाबेथ हेंब्रम की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं ने मादक पदार्थों के खिलाफ शपथ ली। छात्रों ने नशा सेवन के दुष्प्रभावों पर चर्चा करते हुए अपने-अपने गांवों में लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।
महेशपुर: प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय गढ़बाड़ी में शनिवार को प्रभारी प्रधानाध्यापिका एलिजाबेथ हेंब्रम तथा अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति में विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं ने मादक पदार्थों एवं नशा सेवन के समाज में बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए शपथ ली। छात्र-छात्राओं ने शपथ ग्रहण के दौरान नशा सेवन के दुष्प्रभावों तथा परिवार पर पड़ने वाले उसके दुष्परिणामों के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की। सबों ने शपथ लिया की वे अपने-अपने संबंधित गांवों में लोगों को मादक पदार्थों एवं नशा सेवन न करने को लेकर जागरूक करने का कार्य करेंगे। छात्र-छात्राओं ने मादक पदार्था सेवन का प्रभाव उनके घरेलू पठन पाठन कार्य पर भी प्रभाव डालता है।

