Pakur News: प्रखंड मुख्यालय में भगवान जगन्नाथ की उल्टा रथ यात्रा भक्तिभाव से संपन्न

पाकुड़: प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की उल्टा रथ (बहुदा) यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में निकाली गई। “जय जगन्नाथ” के जयघोष और भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रथ की रस्सी खींचकर भगवान के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर रथ का स्वागत किया। पूरे मार्ग में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही और धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला।
बहुदा रथ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। यात्रा मार्ग पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। आयोजन समिति ने सफल आयोजन में प्रशासन, स्वयंसेवकों और श्रद्धालुओं के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।


