Pakur News : प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में जलसहिया ने जल संरक्षण कार्यक्रमों पर की चर्चा

लिट्टीपारा प्रखंड में जल अर्पण दिवस के तहत जलसहिया की बैठक आयोजित की गई। हाथ धुलाई, जल जाँच, ग्राम जलस्रोत सफाई और स्वच्छता रैली पर जोर दिया गया।
पाकुड़ : बुधवार को लिट्टीपारा प्रखंड अंतर्गत प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में सभी जलसहिया का एक दिवसीय बैठक ली गई, जिसमे दिनांक 08 मार्च से 22 मार्च तक चल रहे जल अर्पण दिवस पर अनेकों कार्यक्रम करना अनिवार्य है।
जिसमे मुख्य रूप से हाथ धुलाई दिवस, FTK से जल जाँच, ग्रामों के जलस्रोत के स्थलों की साफ सफाई, रेन वाटर हार्वेस्टिंग कार्यक्रम एवं स्वछता रैली पर विशेष चर्चा करते हुए निर्देश दिया गया। जिले से इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कोऑर्डिनेटर रितेश कुमार जी के द्वारा इस मुद्दे पर विशेष चर्चा की गई एवं सभी जलसहिया को इस कार्यक्रम को बड़ चर कर करने को कहा गया। इसमें प्रखंड के कनीय अभियंता जेम्स मुर्मू उपस्थित रहें।


