कामिनी चौधरी
क्रूरता की हद पार कर इंसान ऐसे-ऐसे जुर्म कर रहा है, जिसमें अब इंसान व दरिंदे के बीच का फर्क कर पाना मानो मुश्किल हो गया है। इन दिनों रांची भी ऐसी ही दरिंदगी से दो-चार हो रही है। हर इंसान यहां खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। कौन, किस पर भरोसा करे ये समझ से परे है।
जब एक अभिभावक अपने बच्चे को शिक्षा के मंदिर में भेजता है, तो महज 70 रु की डायरी के लिए उस मासूम की चमड़ी उधेर देता है, वो शिक्षक ये तक भूल जाता है, कि कितने अभिभावक उनके भरोसे अपने बच्चे को छोड़ देते हैं। इस समस्या का समाधान तो हो ही जाना है, पर उस बच्चे के मन-मस्तिष्क पर क्या कौंधेगा ? मासूम व अबोध बच्चा क्या महसूस करेगा ? एक बेहतर माहौल के बावजूद वह भय के साये में जीवन जीने को मजबूर होगा।
[URIS id=8357]
एक बार फिर से शाम ढलेगी व कोई दबंग कहीं से आकर रोजाना रोजी-रोटी कमाने वाले इंसान को गोली से छलनी कर देता है। क्या गुनाह होगा ? उस गरीब का जो हर रोज रोटी की तलाश में घर से निकलता है। आधी रात उसके घर उसकी मौत की खबर पहुंचती है। ऐसा तो कोई गुनाह नहीं किया होगा जिसकी सजा मैं या आप तय करेंगे। उसके लिए कानून तो है ही। अभी देखा मैनें इस घटना के बाद आस-पास लगभग सैकड़ों जवान थे, हाथ में बंदूक लिए, कुछ नौजवानों की टोली सभी के चेहरे से टपकती नफरत और अजीब सी शांति मानो शहर में कर्फ्यू लगा हो। ऐसी घटना किसी एक घर को नहीं कितने ही मन को दहला देती है। हर मन फिक्रमंद रहेगा कि बच्चे को स्कूल भेजें या नही, रोजी रोटी की तलाश में बाहर निकले या नहीं ?
आखिर कौन जिम्मेवार है इन सभी घटनाओं का..
स्कूल प्रशासन ?
पुलिस प्रशासन ?
जब भ्रष्ट बुद्धि जड़ तक होती है तो नतीजतन ऐसी वारदातें सामने आती हैं। निजी पिस्तौल रखना, दबंगों की जी हुजूरी करना, यही ऐसे कारक हैैं, कि एक गरीब इंसान किसी अमीर दरिंदे की गोली का निशाना बन जाता है। कहां है पेट्रोलिंग वाले रक्षक ? कभी कोई डैम किनारे गोली का शिकार होता है, तो कोई बीच चौराहे पर। मुसीबत हो तो 100 नंबर डाईल करें, मजाल है, जो मुसीबत में ये नंबर लग जाए। अपराध की श्रेणी में किस प्रकार अपना शहर आगे बढ़ रहा इसके उदाहरण हम रोजाना देख रहे हैैं। ऐसे में यक्ष प्रश्न है कि कब ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगेगा ? हर आम इंसान एक डर के साये में जी रहा है।