अवैध संबंध बना खून की वजह, नेहा राज हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा

कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया स्थित मिटको कॉलोनी भंडरवा में महिला नेहा राज की गला रेतकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि हत्या का कारण अवैध संबंध और बदले की भावना थी। पुलिस ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर रोहित राणा और उसकी पत्नी देवंती राणा को गिरफ्तार किया।

कोडरमा: जिले के झुमरीतिलैया से सटे मिटको कॉलोनी भंडरवा में महिला नेहा राज की हत्या अवैध संबंध के कारण हुई थी। एसपी कुमार शिवाशीष ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी।

एसपी कुमार ने बताया कि गुरुवार को नेहा राज के घर में गला रेतकर जघन्य हत्या की घटना घटी थी। घटना के संबंध में कोडरमा थाना कांड संख्या 92/26 दर्ज कर त्वरित अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह एवं पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) रतिभान सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा गहन अनुसंधान कर तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर कांड का उद्भेदन किया गया।

अवैध संबंध बना खून की वजह, नेहा राज हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा
सीसीटीवी जांच के बाद नेहा राज हत्याकांड का खुलासा

पुलिस ने रोहित राणा (36 वर्ष, पिता स्व. लक्ष्मण राणा) एवं देवंती राणा (30 वर्ष, पति रोहित राणा), दोनों निवासी ग्राम सलैया, थाना व जिला कोडरमा, को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन, चाकू तथा घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।

घटना का मुख्य कारण मृतका नेहा राज के पति शंभू राणा और देवंती राणा के बीच अवैध संबंध बताया गया है। इसी को लेकर बदले की भावना में हत्या की साजिश रची गई थी।

एसपी कुमार ने बताया कि देवंती राणा और शंभू राणा के अवैध संबंध को लेकर अलग से मामला दर्ज कर शंभू राणा के विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में रोहित राणा, उसकी पत्नी देवंती राणा और शंभू राणा को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने घटना के समय पहने गए कपड़े, प्रयुक्त मोटरसाइकिल, हत्या में इस्तेमाल चाकू और दो मोबाइल भी जब्त किए हैं। इस हत्याकांड का खुलासा कॉलोनी में एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे से हुआ। जांच में सीसीटीवी फुटेज में एक महिला और एक पुरुष को नेहा राज के घर की ओर जाते और वहां से निकलते देखा गया।

इसके बाद पुलिस ने शंभू राणा से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान मिले सुराग के आधार पर उसके रिश्तेदार रोहित राणा को हिरासत में लिया गया, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया।

छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी कोडरमा विकास कुमार, थाना प्रभारी तिलैया विनय कुमार, थाना प्रभारी चंदवारा शशिभूषण, महिला थाना प्रभारी हेमा कुमारी, पुअनि रोहित कुमार सिंह, सशस्त्र बल एवं पैंथर के जवान शामिल थे।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More