गुदड़ी हत्याकांड: कराईकेला जा रही भाजपा की जाँच दल को प्रशासन ने रोका, सरकार की मंशा पर उठाया सवाल

चाईबासा: हाल ही के दिनों में हुए सात लोगों की हत्या पर सियासी गहमा-गहमी शुरू हो चुकी है। झारखण्ड की विपक्षी दल और केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार द्वारा गठित 6 सदस्यीय जांच दल को प्रशासन ने गुदड़ी के बुरुगुलिकेरा गांव जाने से रोक दिया। रोकने के पीछे प्रशासन ने धारा 144 का इलाके में लागू होना बताया गया।
हालाँकि जाँच के लिए सीएम हेमंत सोरेन SIT जाँच टीम गठन कर रहें हैं। जाँच के लिए जा रही भाजपा केंद्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा गठित टीम को जब प्रशासन द्वारा रोका गया, तब टीम के सदस्य NH75 पर बैठ गयी, जिस कारण जाम लगने लगी। काफी दबाव के बाद प्रशासन ने दल को गाँव में प्रवेश करने का इजाजत दिया। हालांकि सासंदों की जांच टीम को गांव के अंदर ले जाने के बजाए प्रशासन चक्रधरपुर के PHED गेस्ट हाउस में ले गई। जहां से बीजेपी की 6 सदस्यीय टीम प्रशासन का घेरा तोड़कर सोनुआ की ओर निकली है। बीजेपी सांसदों की टीम नरसंहार प्रभावित गांव जा रहे हैं।
गाँव में घुसने से रोकने पर टीम मेम्बर नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि भाजपा की जाँच टीम के आने से पहले इलाके में धारा 144 लगाना हेमंत सरकार का गलत निर्णय है। वहीँ राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए पूर्व सीएम रघुवर दास ने इस पूरे घटनाक्रम पर सरकार की नियत पर सवाल उठाया है। इसके अलावा उन्होंने सरकार से हत्या के दोषियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की।


