बुरुगुलीकेरा हत्याकांड मामले में 15 आरोपी गिरफ्तार

रांचीः गुदड़ी के बुरुगुलिकेरा नरसंहार मामले में 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी जानकारी एडीजी एम एल मीना ने दी। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अभी आगे की जांच में जुटी हुई है।
जांच में यह बात सामने आई कि 19 जनवरी को पत्थलगड़ी समर्थकों के द्वारा ग्रामसभा की बैठक बुलाई गयी। बैठक में ग्रामीणों के अलावे मौजूद 7 लोग जो कि पत्थलगड़ी के विरोधी थे, के साथ पहले मारपीट की गयी और उनके अधमरा हो जाने पर, उन्हें घसीटते हुए जंगल ले जाया गया। जहाँ उनकी सिर काटकर हत्या कर दी गयी।
वहीँ पुलिस द्वारा चलायी गयी 19 घंटे की सर्च ऑपरेशन में बुधवार को सात मृत लोगों का शव बरामद किया गया। वहीँ दूसरी ओर गुरुवार को सीएम हेमंत सोरेन पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सुरक्षा और न्याय का भरोसा दिया। इसके अलावे राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक कमल नयन चौबे को नरसंहार में लिप्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।


