झुमरी तिलैया नगर परिषद चुनाव में तेज हुआ जनसंपर्क

झुमरी तिलैया नगर परिषद चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार संतोष यादव ने वार्ड 2, 3 और 4 में जनसंपर्क कर मतदाताओं से समर्थन मांगा और शहर के विकास का भरोसा दिया।
कोडरमा : झुमरी तिलैया नगर परिषद चुनाव को लेकर इलाके में राजनीतिक तापमान अब बढने लगा है । अध्यछ पद के उम्मीदवार सभी इलाकों में घूम घूम कर संपर्क साध रहे हैं । जन जन तक अपनी पहुंच बनाने और उनका समर्थन पाने की जुगत लगा रहे हैं।
इसी कडी में 12 फरवरी को तिलैया बस्ती के वार्ड न 2 और 3 व 4 के मतदाताओं से अध्यछ पद के उम्मीदवार संतोष यादव ने जन संपर्क किया और समर्थन मांगा। उन्होनें लोगों को भरोसा दिया की आपका समर्थन मिला तो शहर के सर्वांगीण विकास के लिए काम करेंगे। इस दौरान उन्होनें लोगों के बीच पंपलेट भी वितरित किये और अपने विजन का इजहार किया। इलाके में उन्होनें महिला मतदाताओं से भी संपर्क साधा और उनका आशीर्वाद मांगा।


