झुमरी तिलैया नगर परिषद चुनाव: संतोष यादव ने बढ़ाया जन संपर्क

झुमरी तिलैया नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार संतोष यादव ने प्रचार की गति तेज कर दी है। 12 फरवरी को तिलैया बस्ती के वार्ड 2, 3 और 4 के मतदाताओं से उन्होंने मुलाकात कर समर्थन मांगा।
कोडरमा : झुमरी तिलैया नगर परिषद चुनाव को लेकर इलाके में राजनीतिक तापमान अब बढ़ने लगा है। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सभी इलाकों में घूम-घूम कर संपर्क साध रहे हैं और जन-जन तक अपनी पहुंच बनाने तथा उनका समर्थन पाने की कोशिश कर रहे हैं।
इसी कड़ी में 12 फरवरी को तिलैया बस्ती के वार्ड 2, 3 और 4 के मतदाताओं से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार संतोष यादव ने जन संपर्क किया और समर्थन मांगा। उन्होंने लोगों को भरोसा दिया कि आपका समर्थन मिलने पर वे शहर के सर्वांगीण विकास के लिए काम करेंगे।
इस दौरान उन्होंने लोगों के बीच पंपलेट भी वितरित किए और अपने विजन का इज़हार किया। इलाके में उन्होंने महिला मतदाताओं से भी संपर्क साधा और उनका आशीर्वाद मांगा।


