उत्क्रमित वेतन की मांग को लेकर प्राथमिक शिक्षकों का आन्दोलन, निकाला मशाल जुलूस

जोरदार नारेबाजी के साथ की आवाज बुलंद
गिरिडीह : उत्क्रमित वेतन की मांग को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ का आंदोलन जारी है. आंदोलन के दूसरे चरण के तहत गुरुवार की शाम शिक्षकों ने मशाल जुलूस निकालकर आक्रोश व्यक्त किया. गौरतलब है कि झारखंड सरकार ने सचिवालय सहायक एवं पुलिस को उत्क्रमित वेतन दिया था, जिसे तत्कालीन सरकार ने स्थगित कर दिया था और वर्तमान सरकार ने रद्द कर दिया. मगर  सचिवालय सहायक को उत्क्रमित वेतन दे दिया जिसके विरोध में प्राथमिक शिक्षक उतर आए हैं. प्राथमिक शिक्षकों की मांग है कि उन्हें भी उत्क्रमित वेतन मिलना चाहिए.
बताया गया कि आंदोलन का तीसरा चरण 23 अक्टूबर को रांची में होगा. जिसमें प्राथमिक शिक्षक सर मुंडन कराकर सरकार की दोहरी नीतियों का विरोध  करेंगे. मशाल जुलूस में विनोद राम, विनोद चौधरी, छोटू लाल मुर्मू, आसिफ अली, सलीम अंसारी, सुखदेव दास, कृपया शंकर, अशोक कुमार, राजेंद्र दास, जितेंद्र प्रसाद, मनोज राय, अर्जुन महतो, सुनील पांडे, अनिल वर्मा, सुनील गुप्ता, अशोक वर्मा सहित सैकड़ों शिक्षक शामिल थे.
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More