उपायुक्त ने की बैठक, गणतंत्र दिवस को भव्य बनाने को लेकर दिया दिशा निर्देश

गिरिडीह : समाहरणालय सभागार कक्ष में शुक्रवार को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एक बैठक की गई। बैठक में उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह 2020 का आयोजन भव्य एवं आकर्षक ढंग से किया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मुख्य समारोह का आयोजन 26 जनवरी को झंडा मैदान गिरिडीह में प्रात 9 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा।

निर्णय लिया गया कि मुख्य झंडोत्तोलन समारोह के परेड में होमगार्ड, एन.सी.सी, कार्मेल स्कूल, बी. एन. एस. डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल सिरसिया, सी. सी. एल. डी. ए. वी. स्कूल, के लड़के एवं सर जे सी बोस बालिका उच्च विद्यालय, सुभाष पब्लिक स्कूल एवंकस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गिरिडीह के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।

 

छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया जाएगा प्रोत्साहित

 

बैठक में उपायुक्त ने बताया कि परेड का पूर्वाभ्यास पूर्वाहन 9:30 बजे से किया जाएगा। यह भी निर्णय लिया गया कि सभी प्रधानाध्यापक संबंधित विद्यालय परेड पूर्वाभ्यास में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं की सूची दिनांक 16 जनवरी 2020 तक जिला शिक्षा अधीक्षक गिरिडीह को उपलब्ध कराएंगे। परेड में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। उपायुक्त ने जिला योजना पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को निर्देश दिया कि समन्वय स्थापित कर पुरस्कार की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

निर्णय लिया गया कि गणतंत्र दिवस के दिन पूर्वाह्न 7  बजे स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर विभिन्न विभागों एवं विद्यालयों के द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों को झांकियों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाऐगा।

 

झाकियों को लेकर विभाग और विद्यालयों का चयन

 

बैठक में सी. सी. एल. डी. ए.वी. स्कूल, बनियाडीह, सर्व शिक्षा अभियान, गिरिडीह, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, गिरिडीह, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग 1 ,2 गिरिडीह, जिला उद्योग केंद्र, गिरिडीह, बी. एन. एस. डी. ए. वी. स्कूल, गिरिडीह, कला संगम गिरिडीह, जिला समाज कल्याण, गिरिडीह, रेशम विभाग, गिरिडीह, कृषि विभाग, गिरिडीह, जिला मत्स्य विभाग, गिरिडीह, बैंक ऑफ इंडिया, गिरिडीह, जेएसएलपीएस, गिरिडीह का चयन झाकियों को लेकर किया गया है।

उपायुक्त ने सभी संबंधित विभाग के प्रधान को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने झांकियों से संबंधित विषय वस्तु के संबंध में पूर्ण प्रतिवेदन दिनांक 18 जनवरी 2020 तक अपर समाहर्ता, गिरिडीह को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे, साथ ही झांकियां निकालने हेतु वाहन एवं ईंधन की व्यवस्था जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा किया जाएगा।

 

किया जायेगा सम्मानित

 

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि गणतंत्र दिवस के दिन विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। परेड में शामिल विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया जाएगा।

 

सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन

 

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि गणतंत्र दिवस की संध्या गिरिडीह स्थित टाउन हॉल में संध्या 06 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 20 जनवरी को अपर समाहर्ता, गिरिडीह की अध्यक्षता में सांस्कृतिक कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास टॉउन हॉल में पूर्वाह्न 11:30 बजे से किया जाएगा। बैठक में उपायुक्त ने 26 जनवरी 2020 गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को काई दिशा भी निर्देश दिये।

ये रहे उपस्थित

 

बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, डीएसपी 2, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला योजना पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा, डीपीएम एसबीएम, सिटी मैनेजर, नगर निगम, कार्यपाल अभियंता, भवन प्रमंडल के अलावा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More