मांडर विधायक बंधु तिर्की झाविमो से निष्कासित, जानिये क्यूँ?

रांची: झारखण्ड विकास मोर्च (झाविमो) ने हाल ही में अपने मौजूदा मांडर विधायक बंधु तिर्की को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसके पीछे की मुख्य वजह बीते साल हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होना है।
बीते चुनाव में बंधू तिर्की हटिया से झाविमो के खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव के पक्ष में प्रचार करते हुए पाए गए थे। उस वक्त हटिया से झाविमो प्रत्याशी शोभा यादव चुनाव के लिए खड़ी हुई थी। इसको लेकर उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा था।
मगर, मांडर विधायक ने अपना स्पष्टीकरण पार्टी को नहीं दिया। फलस्वरूप, पार्टी के प्रधान महासचिव अभय सिंह ने आज उन्हें पार्टी से निष्कासन की घोषणा कर दिये। मौके पर झारखंड विकास युवा मोर्चा के अध्यक्ष ने पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल माला और बुके देकर सम्मानित भी किया।


